Tuesday, May 22, 2018

नेटवर्क के प्रकार


नेटवर्क के निम्नलिखित प्रकार हैं :
1.      लोकल एरिया नेटवर्क (Local Area Network-LAN) :-
यह एक कम्प्यूटर नेटवर्क है, जिसके अन्दर छोटे भौगोलिक क्षेत्र जैसे - घर, ऑफिस, भवनों का एक छोटा समूह या हवाई अड्डा आदि में कम्प्यूटर नेटवर्क है । वर्तमान लैन ईथरनेट तकनीकी पर आधारित है । इस नेटवर्क का आकर छोटा, लेकिन डेटा संचारण की गति तीव्र होती है ।
किसी संगठन में कंप्यूटर कनेक्ट करने के लिए LAN का उपयोग किया जा सकता है। लैन पर प्रत्येक कंप्यूटर का अपना सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) होता है, लेकिन वे महंगे डिवाइस जैसे प्रिंटर और मॉडेम को शेयर कर सकते हैं। एक LAN पर कंप्यूटर भी स्वयं के बीच डेटा साझा कर सकते हैं, लैन (LAN) पर डेटा स्थानांतरित करने की दर बहुत तेज है लगभग 10 MBPS और गीगाबाइट ईथरनेट पर करीब 1 GBPS तक होती है तथा इसमें 100 से 1000 कंप्यूटर को जोड़ा जा सकता है।
2.      वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network-WAN) :-
इस नेटवर्क में कम्प्यूटर आपस में लीज्ड लाइन या स्विचड सर्किट के द्वारा जुड़े रहते हैं । यह नेटवर्क व्यापक भौगोलिक क्षेत्र देश, महादेश में फैला नेटवर्क का जाल है । इन्टरनेट इसका अच्छा उदाहरण है । भारत में CMC द्वारा विकसित इंडोनेट वैन का उदाहरण है । बैंकों द्वारा प्रदत्त ATM सुविधा वाइड एरिया नेटवर्क का उदाहरण है ।
वाइड एरिया नेटवर्क डेटा, आवाज, छवि और वीडियो के लंबे प्रसारण की अनुमति देता है। एक WAN एक MAN नेटवर्क से बड़ा होता है। वैन (WAN) का उपयोग बड़े भौगोलिक क्षेत्रों, जैसे देश, महाद्वीप या संपूर्ण विश्व के डेटा को स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, इंटरनेट सबसे बड़ा वैन (WAN) है, कंप्यूटर एक पब्लिक नेटवर्क का उपयोग करते हुए वैन से जुड़े होते हैं, जैसे टेलीफोन लाइन, उपग्रह और लीज्ड लाइन
3.      मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network-MAN) :-
MAN दो या दो से अधिक लोकल एरिया नेटवर्क को जोड़ता है । यह शहर की सीमाओं के भीतर स्थित कंप्यूटरों का नेटवर्क है । राउटर्स, स्विच और हब्स मिलकर एक MAN का निर्माण करते हैं ।
एक मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क लैन की तुलना में एक बड़ा भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ होता है। किसी शहर में कंप्यूटरों को कनेक्ट करने के लिए MAN का उपयोग किया जाता है, मैन नेटवर्क जो कई स्विचेस या राउटर से बना होता है जो फाइबर ऑप्टिक केबल (Fiber Optic Cable) का उपयोग करके उच्च गति कनेक्शन प्रदान करता है।

No comments: